Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeबड़ौरी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य...

बड़ौरी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से हुआ आयोजन

ट्रक, बस एवं व्यवसायिक वाहन चालकों की हुई जांच

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति किया गया जागरूक

फतेहपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रतीक मिश्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को त्रिवेणी संगम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा पर ट्रक, बस एवं व्यवसायिक वाहन चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में वाहन चालकों की आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) फतेहपुर प्रतीक मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों वाहन चालक दृष्टि कमजोर होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वाहन चालकों की नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिल सके।

इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रतीक मिश्र द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने मुख्य रूप से लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे और नींद की हालत में कदापि वाहन न चलाने के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. विश्वेष त्रिपाठी, ऑप्टोमोलॉजिस्ट के.सी. सोनकर एवं फिजिशियन डॉ. ब्रजेश कुमार द्वारा वाहन चालकों की आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच की गई।

चिकित्सकों ने चालकों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने तथा थकान की स्थिति में वाहन न चलाने की सलाह दी। शिविर में टोल कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज, एचआर मैनेजर संदीप पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान, सुरक्षा अधिकारी फैय्याज आलम, अजीत सिंह, अतुल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular