Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeItawaकुलपति ने दस नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का किया उद्घाटन

कुलपति ने दस नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का किया उद्घाटन

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय(यूपीयूएमएस),के ट्रॉमा सेंटर स्थित डायलिसिस यूनिट में सोमवार को दस नवीन एवं अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन कुलपति प्रो०(डॉ०)अजय सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

यह मशीनें आधुनिक तकनीक से युक्त हैं,जिनके माध्यम से सभी प्रकार की उन्नत डायलिसिस सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस अवसर पर कुलपति ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। इसके उपरांत कुलपति ने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की।

उन्होंने मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ०मनोज कुमार को डायलिसिस सेवाओं को और अधिक सुदृढ़,व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए,ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार सुविधाएं निरंतर प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित सिंह,डीन मेडिसिन डॉ.आदेश कुमार,प्रॉक्टर डॉ.विजय मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular