Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiआवारा सांड के हमले में वृद्धा घायल, नगर प्रशासन की लापरवाही पर...

आवारा सांड के हमले में वृद्धा घायल, नगर प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

बिलग्राम/हरदोई। नगर क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बिलग्राम कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर एक आवारा सांड ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुलहाड़ा निवासी 68 वर्षीय आयशा पत्नी अयूब खान अपनी 15 वर्षीय पोती काशिफा और मोहम्मद अलीम खान पुत्र कलीम खान के साथ रोशनपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रही थीं। तभी बस स्टैंड चौराहे पर अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया और पटक दिया। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को हटाया और परिजन घायल वृद्धा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर निगरानी में रखा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और गलियों में खुलेआम घूम रहे सांड और छुट्टा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहे।

लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर नगर क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटाने की जिम्मेदारी किसकी है? यदि समय रहते नगर पालिका परिषद और संबंधित विभाग द्वारा अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल आवारा पशुओं को पकड़ने, गोशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular