लोटन सिद्धार्थनगर।कूड़ा नदी के बांये तट पर स्थित कूड़ा-घोघी के मध्य ग्राम-इमिलिया एवं कि0मी0 20.040 से 20.290 के मध्य ग्राम-मस्जिदिया के समीप कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा परियोजना के कार्य में लांचिंग एप्रन एवं स्टेपस्लोप पिचिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया।अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना में 250 मी0 की एज क्रेटिंग, स्टेप स्लोप पिचिंग, स्लोप पिचिंग एवं 03 रो में परक्यूपाईन का कार्य प्रस्तावित है साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया कि कार्य के प्रारम्भ की तिथि 31.03.2026 एवं कार्य समाप्ति की तिथि 30.06.2026 है।कार्य स्थल पर कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप संतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निर्देश दिया कि समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान इं0 कृपा शंकरभारती, अधिशासीअभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, रवि रंजन कुमार, सहायक अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, राधेश्याम भारती, जूनियर इंजीनियर, ड्रेनेज खण्ड, राकेश कुमार, जूनियर इंजीनियर, ड्रेनेज खण्ड, उपस्थित रहे।





