Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeविधायक ने किया सीएचसी बेवा का निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

विधायक ने किया सीएचसी बेवा का निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मरीजों ने जताया संतोष; विधायक ने पथरी के ऑपरेशन व महिला चिकित्सक की तैनाती का दिया भरोसा

​डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। जनसेवा के प्रति समर्पित क्षेत्रीय विधायक सैय्यदा खातून ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवा का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने वार्डों में जाकर मरीजों से सीधा संवाद किया और उन्हें मिल रहे उपचार व सुविधाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक को बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता और पर्याप्त दवाइयां मिल रही हैं, जिससे उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ता। मरीजों के सकारात्मक फीडबैक पर विधायक ने संतोष व्यक्त किया। अस्पताल परिसर में मीडिया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनके निरंतर प्रयासों से सीएचसी बेवा में कई आवश्यक सुविधाएं शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर गरीब के दरवाजे तक पहुँचाना है, और पिछले कुछ वर्षों में यहाँ लगातार सुधार देखने को मिला है।”

विधायक ने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन की सुविधा और एक स्थायी महिला चिकित्सक की तैनाती की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों को शासन स्तर पर प्राथमिकता देकर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सर्पदंश और कुत्ता काटने जैसी आपातकालीन स्थितियों के लिए एंटी-वेनम और अन्य दवाओं का विशेष स्टॉक सुनिश्चित करने हेतु सीएमओ व अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए। अस्पताल के बेहतर रखरखाव और अनुशासित कार्यप्रणाली को देखते हुए विधायक ने अस्पताल अधीक्षक की सक्रियता और संवेदनशीलता की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के कारण ही आज बेवा सीएचसी क्षेत्र की जनता के लिए एक भरोसे का केंद्र बन गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular