Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeEducationSSC CGL Final Result 2026: एसएससी सीजीएल फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

SSC CGL Final Result 2026: एसएससी सीजीएल फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 15118 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट

एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सीजीएल की परीक्षा में कुल 15118 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की फाइनल रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार एसएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे एसएससी की वेबसाइट के माध्यम से अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउलोड करें फाइनल रिजल्ट

एसएससी ने CGL Final Result 2026 जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सीजीएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद SSC CGL Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें सीजीएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

कटऑफ लिस्ट भी जारी

एसएससी ने रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 15118 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित किए गए उम्मीदवार अब सहायक अनुभाग अधिकारी, इनकम टैक्स ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर और लेखा अधिकारी आदि पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद

जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल रिजल्ट में शामिल है। उन उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और चिकित्सा परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular