अलीगढ़। महानगर में नगर निगम द्वारा नगर निगम के लाखों रुपए टैक्स के बकायादारों को लेकर नगर निगम ने लगभग 2 माह पूर्व बकायादारों के भवनों पर सीलिंग कार्यवाही की थी। मगर टैक्स बकायादारों ने नगर निगम का आज तक बकाया जमा नहीं किया। जो की पूरे शहर में लाखों रुपए बकाया है जिससे राजस्व की सरकार को हानि हो रही हैं। देखा गया है कि सीलिंग कार्यवाही से कोई असर नहीं हैं। जिन उपभोगताओ पर लाखों रुपए की देनदारी हैं। उनके उपर ने सीलिंग अभियान चला कर मकान और दुकान को सील कर दिया था परंतु विभाग के अधिकारियों की उदासीनता कहे या मिलीभगत ऐसे बकायादारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की।
ऐसा लगता है कि नगर निगम ने सील खेलो अभियान के तहत यह कार्यवाही की। वही दूसरी ओर टैक्स चोरों ने नगर निगम की आंखों में धूल झोंक कर या तो सील हटा दी या प्रतिष्ठान चालू कर लिए हैं। ऐसा लगता है कि टैक्स का जो लाखों रुपए बकाया है नगर निगम उसको लेना भूल गया है। इससे टैक्स न देने वालों के मजे है और नगर निगम बंगले झांकता नजर आ रहा है। वैसे तो नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीड़ा शासन की मंशा अनुसार कार्य कर रहे हैं परंतु लाखो रुपए के बकायादारों के विरुद्ध अभियान कब चलाएंगे जिससे नगर निगम का पैसा सरकारी खाते में जमा हो सके।





