Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाइक और स्कूटी की भिड़ंत में प्रधानाचार्या समेत तीन घायल, एक झांसी...

बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में प्रधानाचार्या समेत तीन घायल, एक झांसी रेफर

स्कूल जा रही प्रधानाचार्या गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर

महोबा। कस्बे की एक प्रधानाचार्या स्कूटी पर सवार होकर बेलाताल स्थित प्राइवेट विद्यालय जा रही थी, तभी रेलवे स्टेशन के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो लोगो और प्रधानाचार्या सड़क पर गिरकर घायल हो गई। तीनों घायलों को राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया, जहां पर प्रधानाचार्या की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

कुलपहाड़ निवासी स्वाति अग्रवाल बेलाताल के एक प्राइवेट स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को प्रतिदिन की तरह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी। जैसे ही स्कूटी रेलवे स्टेशन व मुढारी तिगैला के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद प्रधानाचार्या सड़क किनारे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई, जबकि बाइक में सवार अनुज (30) निवासी हथौड़ा जिला बांदा व उसका साथी नरेन्द्र (22) पुत्र पंखीलाल निवासी कस्बा कबरई भी घायल हो गए साथ ही बाइक व स्कूटी बरी तरह क्षति गस्त हो गई।

दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े घायलों को उठाया और एम्बुलेंस को सूचना देकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन स्वाति की हालत में सुधार न होता देख उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, जबकि घायल अनुज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और तीसरे घयल नरेंद्र को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया।

बाइक सवार नरेंद्र ने बताया कि दोनो साथी जैतपुर ब्लाक के ग्राम बुधवारा में रिश्तेदारी के शादी समारोह से लोटकर आ रहे थे। गौरतलब है कि इसे पूर्व इसी जगह पर 4 मई दो बाइकों की आमने सामने टक्कर होने से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। कस्बे के समाजसेवियों ने इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular