HomeItawaएमनीव विज़न स्कूल,इटावा के अम्बर राज ने 96.4%अंकों के साथ कक्षा 12...

एमनीव विज़न स्कूल,इटावा के अम्बर राज ने 96.4%अंकों के साथ कक्षा 12 में किया शानदार प्रदर्शन

इटावा। बुधवार को घोषित हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सत्र 2025-26 कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में एमनीव विज़न स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।विद्यालय के छात्र अम्बर राज (पिता संजीव कुमार शाक्य,माता श्रीमती भारती शाक्य)ने 96.4%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।द्वितीय स्थान पर कशिश (पिता अभिषेक कुमार दुबे,माता श्रीमती अर्चना)रहीं,जिन्होंने 93.2%अंक प्राप्त किए।तृतीय स्थान शौर्यांश(पिता अनित कुमार,माता श्रीमती सुषमा रानी) ने 90.6%अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत,अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है।हमें अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है तथा विश्वास है कि वे भविष्य में भी विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular