Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeमां की मौत पर पिता ने की दूसरी शादी तो पिता को...

मां की मौत पर पिता ने की दूसरी शादी तो पिता को मारपीट कर घर से निकाला

मौदहा। अधेड़ पिता द्वारा हमउम्र साली के साथ कोर्ट मैरिज कर घर में लाने पर उसके पुत्रों व बहूओं ने अभद्रता कर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पिता ने दोनों पुत्रों व बहूओं के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

बिवांर थाना के छेड़ी बसायक गांव के 62 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र प्रभु श्रीवास ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। उसके दो शादीशुदा पुत्र हैं। जनपद जालौन थाना उरई के रहुंनिया गांव की अधेड़ साली कमला के पति की मौत के बाद वह महिला को दो महीना पहले घर ले आया था। उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली।

अब उसके पुत्र व बहू उनको घर में नहीं रहने दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अभद्रता करते हुए दोनों के साथ थप्पड़ घूंसे से मारपीट की तथा जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद घर से बाहर निकालकर दरवाजे में ताला बंद कर दिया।

दोनों पीडित जलालपुर के ममना गांव में पुत्री के घर में शरण लिए हुए हैं। पीडित पिता ने दोनों पुत्रों सहित दोनों बहूओं के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई जगत नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। उसके दोनों पुत्र बहुओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular