Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए कार्यालय पर किया शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए कार्यालय पर किया शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को परिषदीय शिक्षकों द्वारा बीएसए कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं संजय पाठक द्वारा किया गया।

धरना प्रदर्शन मुख्य रूप से वर्षों से लंबित अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के हजारों शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ वर्षों से अपने परिवारों से दूर रहकर सेवा दे रहे हैं।

सरकार द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने के बावजूद अनेक शिक्षक आज भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से वंचित हैं, जिससे उन्हें मानसिक, पारिवारिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा शीघ्र ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ की जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षकों की मांगों की अनदेखी की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को नीति के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके। धरने को आशुतोष पाठक, अरुण भारद्वाज, नवनीत पाठक, राजेश पांडेय, अजीत कुमार शुक्ला, गरिमा त्रिपाठी, रेखा राय, रचना चौधरी एवं विवेक त्रिवेदी सहित अनेक शिक्षकों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव पाल सिंह, रेणु मणि त्रिपाठी, विजय भास्कर, अरुण भास्कर, महेश मिश्रा, लोकेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, आशीष पांडेय, संजीव कुमार, गोपेश दूबे, हरिशंकर सिंह,राकेश पाण्डेय, अजय साहू, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, इमरान, प्रार्थना मिश्र, बबीता यादव, रूमीश, नीलम वर्मा, साक्षी पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular