बढ़नी सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी स्थित पीएनबी बैंक के पास से एक बैंक कर्मी की लाल रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक करीब पौने दो बजे वाहन लिफ्टर गाड़ी लेकर फरार हो गये, और चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित बैंक कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के उप शाखा प्रबंधक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह मैने गाड़ी बैंक के पास खड़ी की थी और लंच के समय जब मैं बैंक से बाहर निकला तो मेरी लाल रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक जिसका नंबर यूपी 47 एन 8845 है, उक्त स्थान पर मौजूद नहीं थी। आस पास काफी खोजबीन करने के बाद उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और सीसी टीवी फुटेज देखने पर पता चला कि मेरी बाइक चोरी हो गई है।
क्षेत्र के दर्जनों बुद्धिजीवियों का कहना है कि नगर पंचायत बढ़नी में पीएनबी सहित आस पास एक ही स्थान पर पाँच बैंक स्थित है तथा दिन दहाड़े करीब पौने दो बजे वाहन लिफ्टरों के गिरोह ने जिस तरह चोरी की घटना को अंजाम देकर दहशत पैदा कर दी है इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे।
कहा जाता है कि चोरी की उक्त वारदात से बैंक कर्मियों और उपभोक्ताओं में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उक्त चोरी के घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।





