Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhफार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता पर डीएम सख्त

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता पर डीएम सख्त

तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों को लगाई फटकार, कार्यशैली में सुधार लाने के दिए निर्देश

अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी इस महत्वपूर्ण अभियान में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक-एक अपर जिलाधिकारी नामित किया जाए, जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।

विस्तृत समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान के दौरान अतरौली तहसील में 3729, गभाना में 666, इगलास में 3434, खैर में 3096 और कोल तहसील में 1566 फार्मर रजिस्ट्री फीडिंग की गई है। आंकड़ों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लेखपालों की तैनाती के सापेक्ष प्रतिदिन हो रही प्रगति पर असंतोष जताया और कहा कि उपलब्ध मानव संसाधनों के अनुरूप कार्य की गति बेहद धीमी है।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और केवल ऑपरेटरों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति समाप्त करें। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता वाला अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जब विशेष अभियान के दौरान कार्य की यह स्थिति है तो सामान्य दिनों में कार्यप्रणाली का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तत्काल तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular