Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeहीट वेव बाढ़ व सूखा प्रबंधन को लेकर डीएम ने की जिला...

हीट वेव बाढ़ व सूखा प्रबंधन को लेकर डीएम ने की जिला स्तरीय बैठक

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ सूखा एवं हीट वेव से बचाव हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपदवासियों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद का हीट वेव एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है जिसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने योजना की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त दवाओं ओआरएस और तरल पदार्थों का स्टॉक बनाए रखा जाए तथा 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। परिवहन विभाग को बस अड्डों पर छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने जबकि पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए पानी टीकाकरण और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वन विभाग को वनीकरण को बढ़ावा देने तथा अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर संसाधनों को सक्रिय रखने को कहा गया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में पेयजल पंखे एवं बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल प्याऊ और कूलिंग सेंटर संचालित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोपहर के समय कार्य न कराया जाए और इस अवधि को विश्राम के लिए निर्धारित किया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर पेयजल छाया और ओआरएस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त बाढ़ से बचाव के लिए तहसील मुसाफिरखाना को आवश्यक तैयारियां करने तथा नगर पालिकाओं को जलभराव रोकने हेतु सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष रंजन जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular