Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeपान किसानों की बढ़ी मुश्किलें: कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से परेशान किसानों...

पान किसानों की बढ़ी मुश्किलें: कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से परेशान किसानों ने उठाई सीसी रोड की मांग

चैरसिया महासभा के नेतृत्व में दर्जनों पान कृषकों ने डीएम की अनुपस्थिति में अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महोबा। शहर की छोटी चंद्रिका मंदिर मार्ग पर बने बरेजों तक पहुंचने में किसानों को कच्चे और ऊबड़ खाबड़ मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं पान खेती में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण व अन्य सामग्री ले जाने में किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय चैरसिया महासभा के नेतृत्व में दर्जनों पान कृषकों ने सोमवार को कलेक्ट्रट पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बारिश से पूर्व सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

अखिल भारतीय चैरसिया महासभा ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि छोटी चंद्रिका मार्ग के समीप पान बरेजा समूह में नए पान बरेजों का निर्माण कर पान की खेती की जा रही है, लेकिन कच्चा मार्ग होने के कारण कई समस्याएं उपन्न हो रही है।बताया कि दिसम्बर 2025 में प्रशासन ने बरेजे तक जाने पर बंद मार्ग को खुलवाकर लगभग दो सौ किसानों के बरेजो की भूमि के लिए मार्ग की व्यवस्था कराई थी साथ ही उक्त मार्ग को बनवाए जाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन आज तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने ज्ञापन में जिलाधिकारी से नए बरेजों के निर्माण के बाद उक्त मार्ग को कृषि देवता करुआ बब्बा मंदि तक पैमाइश कराकर सीसी रोड बनाए जाने की मांग की है साथ ही रोड की चैड़ाई करीब 15 फिट कराए जाने का अनुरोध भी किया है।

किसानों ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण बरेजो तक पहुंचने का भारी असुविधा होती है साथ ही कृषि यंत्र व अन्य सामान ले जाने भी मुश्किल हो जाता है, इसलिए बारिश से पूर्व मार्ग बनवा दिया जाता है तो उसकी पान फसल में गई मेहनत पूर्ण हो सकेगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित चैरसिया, जिला उपाध्यक्ष राजा चैरसिया, जिला सचिव राहुल चैरसिया, विवेक, प्रेम, जागेश्वर, संतोष कुमार, यश, मंगल, परम, मुकुंदलाल सहित दर्जनों पान किसान शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular