Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को सम्मानपूर्वक दी भावुक विदाई

एसपी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को सम्मानपूर्वक दी भावुक विदाई

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, शशांक सिंह द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 उपनिरीक्षकगण संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार मिश्रा एवं रामबहादुर को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर भावुक विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार द्वारा भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सेवा काल के अनुभवों को प्रेरणादायक बताया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे वातावरण भावुक हो गया।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सम्मानपूर्ण विदाई के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular