सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कॉपी रीचेक करवाने का भी मौका मिलेगा।
CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल परीक्षा के नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई से बात करते हुए यह बताया है कि CBSE Board 12th Result मई माह के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। बता दें, इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में तकरीबन 18.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर को पहले ही संभालकर रखें।
डिजीलॉकर पर भी होगा रिजल्ट जारी
सीबीएसई कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन
सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जो बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो हुए हैं। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड की ओर से छात्रों को कॉपियों का मूल्यांकन करवाने के लिए दोबारा मौका भी दिया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे। वे इस प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इन चार स्टेप्स से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
सीबीएसई जल्द ही 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां मार्कशीट डाउनलोड करने के चार स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- सीबीएसई कक्षा 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।





