मंगितपुर गांव में किसान की पुश्तैनी जमीन पर बलपूर्वक कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार

0
401

बूढ़नपुर अतरौलिया – आजमगढ़ । बूढ़नपुर क्षेत्र के मंगितपुर गांव में एक किसान की भूमि पर कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान महेंद्र प्रताप सिंह ने गांव के ही कुछ दबंगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग और उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।पीड़ित महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, मंगितपुर गांव स्थित गाटा संख्या 133/81 में उनकी लगभग पांच विस्वा भूमि है, जो उनकी भूमिधरी जमीन है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर वह और उनके पूर्वज कई वर्षों से खेती-बाड़ी करते चले आ रहे हैं।

अब गांव के ही उदयचंद सिंह और हरिश्चंद्र सिंह पुत्रगण हरिद्वार सिंह द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार कराई जा चुकी है। राजस्व निरीक्षक द्वारा दर्जनों बार सीमांकन और मापी के बाद भी आरोपित पक्ष द्वारा मनमाने तरीके से कब्जा करने की कोशिश जारी है। इससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अतरौलिया थानाध्यक्ष को थाना दिवस के दौरान लिखित तहरीर भी दी थी।

इसके अलावा बूढ़नपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी से न्याय की मांग की। लेकिन अब तक मामले का निस्तारण नहीं हो सका।पीड़ित ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी पुश्तैनी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते इस तरह के भूमि विवादों का समाधान करे, तो गांवों में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं अब यह देखना होगा कि पीड़ित किसान की शिकायत पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और उसे न्याय मिल पाता है या नहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here