Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeItawaडॉ.दीपा गौर ने कर अधिकारियों,चार्टेड अकाउंटेंट एवं टैक्स अधिवक्ताओं का नेत्र परीक्षण...

डॉ.दीपा गौर ने कर अधिकारियों,चार्टेड अकाउंटेंट एवं टैक्स अधिवक्ताओं का नेत्र परीक्षण किया

इटावा। जिला कर अभिभाषाक संघ द्वारा मंगलवार को अध्यक्ष विवेक स्वरूप अग्रवाल एवं महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ चौधरी की अगुवाई में कर अधिवक्ताओं,चार्टेड अकाउंटेंट,जीएसटी एवं आयकर विभाग के अधिकारियों के नेत्र परीक्षण का एक शिविर का आयोजन स्थानीय अदिति हॉस्पिटल,जीजीआईसी के सामने, ईदगाह में आयोजित किया गया।जिसमें डॉ दीपा गौर ने कर अधिकारियों,चार्टेड अकाउंटेंट एवं टैक्स अधिवक्ताओं का नेत्र परीक्षण किया।जिसका शुभारंभ एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक एच पी राव दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सर्व प्रथम अधिकारीगणों के नेत्र परीक्षण कराया जिसके पश्चात् पचास से अधिक कर अधिवक्ता गणों ने नेत्र परीक्षण कराया।नेत्र चिकित्सक डॉ दीपा गौर एवं अनिल कुमार गौर द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।अभिभाषक संघ अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा मुख्य अतिथि एवं नेत्र चिकित्सक डॉ दीपा गौर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर नेत्र चिकित्सक के पिता एड अनिल कुमार गौर पूर्व अध्यक्ष डीबीए भी मौजूद रहे।शिविर में उपयुक्त अरुण सिंह, अनुरुद्ध राय सहायक आयुक्त मनीष राय राकेश कुमार,सीटीओ रंजय कुमार सिद्धार्थ अवस्थी आयकर इंस्पेक्टर आशीष चौधरी सीए गोपाल जी अग्रवाल के साथ सुरेश चन्द्र त्रिपाठी,सफदर हुसैन, मनोज उपाध्याय,रूपेन्द्र सिंह चौहान, मनोज दीक्षित,उपेंद्र सिंह,ज्ञानेंद्र वर्मा सत्यवीर सिंह यादव,शैलेन्द्र यादव,संजीव यादव,मो.इलियास शिवम पोरवाल संदीप अग्रवाल निशांत पोरवाल रोविन भदौरिया विवेक भदौरिया अजय भदौरिया राजीव शर्मा कमल भाटिया गोविंद कुमार गुप्ता मुदित मिश्रा चंद्रगुप्त वर्मा आदि ने सफल परीक्षण कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular