उरई (जालौन)। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मांगरोल कालपी में 459 आरक्षी नागरिक पुलिस का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में दीक्षांत परेड समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
पीटीसी के ग्राउंड में पूर्ण गरिमा, उत्साह, एवं अनुशासन, उत्साह के साथ आयोजित दीक्षांत समारोह में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज पुलिस उपाधीक्षकों देवानंद, विद्याकिशोर की मौजूदगी में प्रशिक्षित जवानों ने पुलिस परेड में पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को सलामी दी गई। परेड में शामिल 459 अभ्यर्थियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन तथा पुलिस की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। जिसकी डीआईजी समेत उच्च अधिकारियों के द्वारा सराहना की गई।
समारोह में प्रशिक्षित जवानों के परेड कंट्रोल, ड्रेस व कदमताल का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा तथा अपने-अपने कर्तव्यों तथा संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की भी शपथ दिलाई गई। समारोह का संचालन पुलिस उपाधीक्षक देवानंद के द्वारा किया गया। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, आरआई प्रभारी केदार सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी जवानों की औरैया, कन्नौज तथा फर्रुखाबाद जिलों में तैनाती की गई है।
सांसद पालिका अध्यक्ष ने भी जवानों का बढ़ाया हौसला। दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय सांसद नारायण दास अहिरवार नगर पालिका कालपी अध्यक्ष अरविंद यादव भी परेड ग्राउंड पहुंचे उन्होंने डीआईजी संतोष कुमार मिश्रा व अधिकारियों प्रशिक्षित जवानों से मुलाकात की। उन्होंने सभी प्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा अनुशासन ईमानदारी एवं जन सेवा के प्रति समर्पित रहने का आवाहन किया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, रविंद्र सिंह, अमीर हसन, एस के पटेल आदि मौजूद रहे।





