Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंचायत व्यवस्था को लेकर प्रधानो ने ब्लाक सभागार में आयोजित कि बैठक

पंचायत व्यवस्था को लेकर प्रधानो ने ब्लाक सभागार में आयोजित कि बैठक

मुख्यमंत्री के नाम खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लोटन सिद्धार्थनगर। प्रधान संघ ने पंचायत व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर शनिवार को ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी के अगुवाई में बैठक आयोजित हुई । खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।ताकीब रिजवी ने अपने सम्बोधन में लम्बित भुगतानो प्रशासनिक दिक्कतों को लेकर तीखी नाराजगी जताई और कहा कि ग्राम प्रधान बीते पांच वर्षों से सरकार के साथ मिलकर गांव के विकास में प्रधान अहम भूमिका निभाई है । छब्बीस मई के बाद हम प्रधानो का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा ऐसे मे अगर कोई समस्या और रही है सरकार चुनाव नही करा पा रही तो प्रधान का कार्यकाल बढ़ाना जरूरी है और एसा भी नहीं हो रहा तो प्रधान को ही प्रसाशक बनाया जाये ताकि गांव में विकास कार्य होता रहे।

जिलाध्यक्ष डॉ०पवन मिश्रा ने हालात पर गम्भीर चिन्ता जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मे जो भी कार्य किया गया है पैसा बाकी है उसे भुगतान कराया जाये।अगर जल्द से जल्द भुगतान नही कराया गया तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। ब्लाक संघ अध्यक्ष अरविन्द मणि त्रिपाठी ने समस्याओं को बताते हुए कहा की मनरेगा और ग्राम निधि का भुगतान तुरन्त जारी कराया जाये शादी विवाह का समय है मजदूरो का मजदुरी जल्द से जल्द भुगतान कराया जाये। बैठक में प्रधान रिंकू पाण्डेय, मनोज कुमार,पंकज वर्मा, निसार अहमद,हजारी लाल गुप्ता, सुनील सिंह,मुसे सिंह राजेश कुमार यादव, फूल चन्द,सफीउल्लाह,राम नरेश यादव, अब्दुल हकीम, भारत, फूल चन्द कन्नौजिया, सोनू मिश्रा, अरविंद पाण्डेय,वसीर मोहम्मद, निजामुद्दीन , धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव,सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular