Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhएएमयू में 136वां वार्षिक हॉर्स शो ‘इक्वेस्ट्रिया 2026’ आयोजित

एएमयू में 136वां वार्षिक हॉर्स शो ‘इक्वेस्ट्रिया 2026’ आयोजित

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब द्वारा यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स ग्राउंड पर 136वां वार्षिक हॉर्स शो “इक्वेस्ट्रिया 2026” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

55 से अधिक राइडर्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने घुड़सवारी कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें बेहतरीन तालमेल, फुर्ती और अनुशासन देखने को मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में उप श्रमायुक्त अलीगढ़ नदीम अहमद उपस्थित रहे, जबकि सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान और प्रोक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथियों में राइडिंग क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वासिफ मोहम्मद अली और डॉ. मोहम्मद यूनुस खान भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं में अब्दुल्ला रईस ने इंडिविजुअल लांस टेंट पेगिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुतैय्यब ने इंडिविजुअल स्वॉर्ड टेंट पेगिंग में जीत हासिल की। शो जंपिंग में वदूद विजेता रहे।

अन्य प्रतियोगिताओं में अब्दुल्ला ने जूनियर इंडिविजुअल लांस टेंट पेगिंग (ब्वायज) और ऐमन ने जूनियर इंडिविजुअल लांस टेंट पेगिंग (गल्र्स) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इर्तिका ने म्यूजिकल चेयर (ब्वायज) और पोल बेंडिंग (ब्वायज) दोनों में जीत दर्ज की, जबकि अरबाज राशिद ने पोल बेंडिंग (ब्वायज) में पहला स्थान हासिल किया।

हानिया ने कैरट कटिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि मुबश्शिर म्यूजिकल राइड प्रतियोगिता के विजेता रहे। रैयान ने म्यूजिकल चेयर (बालक) में प्रथम स्थान हासिल किया।

टीम इंडियन फाइल प्रतियोगिता में हसन, तुहा, मुतैय्यब और वदूद की टीम विजेता रही। टीम लांस टेंट पेगिंग में अम्मार, मुबश्शिर, अब्दुल्ला रईस और अब्दुल्ला की टीम ने जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular