Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहोमगार्ड परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्यूटी कर्मियों को दी गई...

होमगार्ड परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्यूटी कर्मियों को दी गई ब्रीफिंग

हमीरपुर। जनपद में आयोजित होने वाली होमगार्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की संवेदनशीलता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही ड्यूटी के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular