Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherगैस चोरी के कारोबार करने वाले दो लोगों को पूर्ति विभाग ने...

गैस चोरी के कारोबार करने वाले दो लोगों को पूर्ति विभाग ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर(जफराबाद)। क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में गुरुवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध गैस चोरी के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मौके से दो पिकअप वाहनों पर लदे 50 घरेलू गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है ।जिला पूर्ति अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर भड़सरा स्थित स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के आम के बाग में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है।

सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, योगेंद्र यादव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार की टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की । टीम के पहुंचते ही बाग में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान बाग में खड़ी दो मैजिक गाड़ियों के पास भारी मात्रा में इंडेन कंपनी के घरेलू सिलेंडर रखे मिले । मौके पर ‘बांसुरी’ (रिफिलर यंत्र) के जरिए एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस चोरी की जा रही थी ।मौके से पकड़े गए चालकों की पहचान प्रवीण उर्फ साधू निवासी इटौरी बाजार (थाना सरायख्वाजा) और सत्येन्द्र कुमार निवासी गोधना (थाना लाइन बाजार) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जौनपुर गैस सर्विस के गोदाम से सिलेंडर लोड करने के बाद बाग में लाकर गैस कटिंग और रिफिलिंग का अवैध धंधा करते थे । तौल करने पर अधिकांश सिलेंडरों में एक से तीन किलोग्राम तक गैस कम पाई गई । पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त सप्लाई टीम द्वारा माल और वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह ने बताया कि दो पिकअप वाहन पर लदे 50 घरेलू गैस सिलेंडर एवं गैस रिफलिंग के उपकरण को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दी गई तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular