Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeतेज गर्मी औऱ धूप से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, 43 डिग्री...

तेज गर्मी औऱ धूप से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

गर्म हवाओं व चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्‍किल, दोपहर के समय सड़कों पर छा जाता है सन्नाटा

महोबा। जिले में अब गर्मी पूरे शबाब पहुंच गई है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सिर पर अंगोछा बांधकर निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं सिर पर स्टाल बांधकर धूप से बचाव कर रहीं हैं। हालत यह है कि दोपहर के समय शहर के मुख्य मार्गों पर तेज धूप के चलते सन्नाटा छा जाता है, जिससे बाजार में भिड़ भाड़ न पहुंचने से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। डॉक्टर भी आजकल धूप से बचाव की सलाह दे रहे हैं।

बुधवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बढ़ जाने से गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालत यह है कि सुबह दस बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। दिन में एक बजे से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। आवश्यक कार्य से निकलने के लिए लोग सिर पर कैप, तोलिया और अंगोछा बांध कर निकलते है। इसके बाद भी घर लौटते समय बुरा हाल हो जाता है। अधिकांश लोग तेज धूप और गर्मी से बचाव कर रहे हैं।

पिछले चार दिनों से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। आसमान से आग उगल रही सूरज की किरणों से घरों की दीवारें और फर्श गर्म हो जाते हैं। कार्यालयों में रखी टेबल कुर्सियां इतनी गर्म हो जाती है कि लोगों को कुर्सी में बैठकर काम करना मुश्किल हो जाता है। घरों और कार्यालयों में चल रहे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। जिससे लोग थोड़ी थोड़ी देर बाद पंखे बंद करके खोलते हैं असहनीय गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कोचिंग जाने वाली छात्राएं सिर को पूरी तरह से ढक कर निकल रही हैं। लू के थपेड़े दिन में चलने के बाद भी इसका असर शाम तक रहा, जिससे लोग दोपहर में अपने घरों में कैद हो जाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular