बाराबंकी। नगर पंचायत देवा में अतिक्रमण और अवैध कब्ज़ो पर प्रमुख सचिव नगर विकास ने संज्ञान लिया है जहां अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन की लापरवाही के चलते शिकायत पर अब प्रमुख सचिव ने उप सचिव ने निर्देश देकर शासन से जांच करने का आदेश दिया है नगर पंचायत देवा में अध्यक्ष हारून वारसी और ईओ की कार्यशैली में तालाबों रास्तों नालों पर कब्जा और अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी।
जिस पर बाराबंकी डीएम को शिकायत की गई थी डीएम ने एसडीएम को जांच क आदेश दिया फिर एसडीएम ने देवा नगर पंचायत ईओ को जांच आदेश दिया था लेकिन फिर भी स्पष्ट जांच न होने पर अधूरी जांच होने से कई सवाल खड़े हुए थे डीएम के आदेश को भी नगर पंचायत ने दरकिनार किया था राजस्व निरीक्षक लेखपाल देवा की जांच से मामले में लीपा पोती कर दी गई अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद ने संज्ञान लिया है।
प्रमुख सचिव ने शिकायत पर बाराबंकी डीएम को आदेश किया है डीएम अपनी देखरेख में एडीएम से जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे प्रमुख सचिव नगर विकास ने शिकायतों पर गंभीरता दिखाई है शिकायत पर प्रमुख सचिव ने गंभीरता दिखाते हुए उप सचिव को निर्देश दिया है उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने प्रमुख सचिव के निर्देश पर बाराबंकी डीएम को आदेश किया है अपर जिलाधिकारी एडीएम रैंक के अधिकारी बिना स्वीकृत मानचित्र के रास्तों नालों पर कब्जा करके मार्केट या गेस्ट हाउस निर्माण है, उनकी जांच भी अब एडीएम रैंक के अधिकारी करेगे जिला प्रशासन के आदेश पर लापरवाही के चलते नगर पंचायत की हीलाहवाली पर अब शासन ने सख्त रुख अपनाया है।
जिससे नगर पंचायत और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है शासन स्तर से जांच करने से यह बात साफ हुई कि जिला प्रशासन पर कस्बा नगर पंचायत देव अंतर्गत लेखपाल और नगर पंचायत की मिली भगत से लीपा पोती की जा रही थी जिस पर शासन ने गंभीरता दिखाते हुए आदेश जारी किया है जिस पर जल्द ही डीएम बाराबंकी की देखरेख में जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी
क्या है मामला??
बीते दिनों जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत देवा में रास्ते नाले और तालाबों पर कब्जा की शिकायत लगातार जिला प्रशासन से की जा रही थी लेकिन इस पर लापरवाही लगातार देखने को मिल रही थी सुर्खियां बनने के बाद भी चेयरमैन हारून वारसी गंभीर नहीं दिख रहे थे साथ ही शिकायतों पर अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा की लापरवाही भी देखने को मिली रही थी शिकायतों पर अब शासन स्तर पर जांच की जाएगी प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद के आदेश पर विशेष सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने डीएम बाराबंकी को अपनी टीम गठित करके एडीएम रैंक के अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।





