सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 93.70% छात्र सफल हुए, जो पिछले साल से अधिक है। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए 94.99% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का 92.6% रहा।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल परीक्षा देने वाले बच्चों में 93.70 फीसदी को सफलता मिली है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.04 फीसदी ज्यादा है।
10वीं में लड़कियों को लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। लड़कियों को पास होने का प्रतिशत लड़कों को मुकाबले ज्यादा है।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि किसने इस बार सीबीएसई कक्षा 10 में टॉप किया है। तो आपको बता दें कि बोर्ड ने इस बार टॉपर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन उन छात्र-छात्राओं को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 94.99 फीसदी लड़कियां इस बार पास हुई हैं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 92.6 रहा है।
कैसे देखें रिजल्ट?
जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र UMANG App और DigiLocker के माध्यम से भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
93.70% स्टूडेंट्स हुए पास
बता दें कि CBSE क्लास 10 की परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस वर्ष 93.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।10वीं में इस बार 23,16,008 विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल के 10वीं में 22,21,636 विद्यार्थी सफल हुए थे।
CBSE 10th Result 2026 Dierect Link
सीबीएसई 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा आप DigiLocker से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 तक पहुंचने का सबसे तेज तरीकों में से एक है, जिससे छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।





