सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मंडल प्रवासी/ जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा मौजूद रहे। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी की जयंती मनाया तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम के रूपरेखा की विस्तृत जानकारी से लोगों को अवगत कराया तथा संगठन में चल रहे सभी अभियानों की विस्तृत चर्चा किया।
बैठक में प्रवासी, मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि जितने भी प्रवासी हैं, उनको अपने मंडलों में जाकर तीन दिन के अंदर ही सभी बूथ अध्यक्षों का सत्यापन कर लेना है, जिससे संगठन का जो भी कार्य आए वह बूथ स्तर तक किया जा सके उन्होंने नारी शक्ति बंधन अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जितने भी संयोजक तथा सहसंयोजक लगाए गए हैं। वह आज से ही अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ले ताकि जिला स्तर तथा विधान सभा स्तर पर सभी कार्यक्रम कराए जा सके कार्यक्रम को जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने मंडल अध्यक्षों, प्रवासी एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा बूथ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और बूथ अध्यक्ष ही संगठन का सबसे मजबूत सिपाही है जब हम बूथ जीतेंगे तभी हम प्रदेश तथा देश जीतेंगे इसलिए बूथ स्तर पर हम लोगों को संगठन को मजबूत बनाना है तथा हर कार्यक्रम को बूथ पर पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पवन मिश्रा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ,दिलीप चतुर्वेदी , महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव निवर्तमान जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान , जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला सच्चिदानंद चौबे, विजयकांत चतुर्वेदी, कृष्णा मिश्रा, मुन्नी देवी, नंदू गौण, मनोज मौर्या, जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोनी पांडे, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुपमा सिंह दुबे, डीसीएफ के अध्यक्ष अजय उपाध्याय कन्हैयालाल गौड़ बजरंगी वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा, सहित जिले के सभी पदाधिकारी सभी मंडल प्रवासी तथा मंडल अध्यक्ष गण मौजूद रहे।





