Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherडॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती पर सेवा कार्य, मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित

डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती पर सेवा कार्य, मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित

फतेहपुर। होम्योपैथी के जनक सैमुएल हैनीमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, एचएमएआई फतेहपुर तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा एचएमएआई फतेहपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सकों व स्वयंसेवकों ने सेवा को ही सच्ची मानवता बताते हुए जरूरतमंदों की मदद को सर्वोपरि बताया। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होकर डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. हैनिमैन ने विश्व को एक सरल, सस्ती और प्रभावी चिकित्सा पद्धति दी, जो आज भी लाखों लोगों के उपचार में सहायक है।

इस अवसर पर डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (संरक्षक, एचएमएआई), डॉ. सुरेश राजवंशी, डॉ. पंकज रस्तोगी (पूर्व अध्यक्ष, एचएमएआई), अभिनव श्रीवास्तव (संयोजक, होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ), उमेश श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्यामबाबू भारती तथा प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular