Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarquee25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि 8 अप्रैल को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवरी बुजुर्ग मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर पकड़ लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान खान पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम अमांव, थाना सैनी, जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और ₹250 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular