श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन और सत्यभामा की कथा सुन भावविभोर हुए लोग
शनिवार को ग्राम पंचायत मवई के महादेवन धाम पर श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए पंडाल भारी भीड़ जुटी। पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक आचार्य सुरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उनके लीलाओं पर आधारित रही । छठवें दिन कथावाचक ने सत्यभामा को देवी का अवतार बताया।
कथा के अनुसार जब ने परिजात की कथा सुनाई तो भक्त की आंखे नम हो गई। सच्ची भक्ति के वसीभूत इसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। कथा के दौरान भक्तगण राधे – राधे, हर हर महादेव के जय घोष और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। धार्मिक कथा आयोजन में महिलाएं , बुजुर्ग ,बच्चे और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कथा के मुख्य आयोजक यजमाज राम दुलारे मौर्य एवम् जगपता देवी, प्रमोद मौर्य, मीरा मौर्य, उमेश मौर्य, शिवम गुप्ता, उमेश कुमार, मुकेश पाण्डेय कोटेदार, मणिकांत तिवारी,रमाकांत तिवारी, विजय भारती, पूर्व प्रधान दूधनाथ यादव, हेमंत पाण्डेय ,राहुल आदि मौजूद रहे।





