Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeरोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से बस पलटी, हादसे...

रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से बस पलटी, हादसे बस चालक की मौत, 16 यात्री घायल

मुस्करा से यात्रियों को लेकर महोबा आ रही थी रोडवेज ब

महोबा मुस्करा मार्ग पर करहरा गांव के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो जाने से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार 15 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बस में यात्रा कर रहे यात्री दुर्घटना के बाद बुरी तरह सहम गए।

शनिवार को रोडवेज बस मुस्करा से यात्रियों को लेकर महोबा आ रही थी, इसी दौरान जिला मुख्यालय से दस किमी. दूर करहरा कला गांव के पास महोबा की तरफ से जा रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादमे मे बस चालक मोहम्मद आजाद की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को रेस्क्यू आपरेशन चलाकर बाहर निकाला। कुछ यात्री दुर्घटना के बाद सकुशल तो बस गए, लेकिन बुरी तरह सहम जाने के कारण बस क बाहर खड़े होकर अपने रिश्तेदारों को मदद के लिए फोन करके बुलाते दिखाई दिए। कुछ महिलाओं के साथ पुरुष न होने के साथ वह छोटे छोटे बच्चों के साथ परेशान दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और लोगों की मदद से बस में सवार करीब 15 घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक और बस सड़क पर ही फस गए, जिससे यातायात बाधित हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराई। दुर्घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular