Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी ने थाना चरखारी का किया गया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश..

एसपी ने थाना चरखारी का किया गया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश..

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने शनिवार को थाना चरखारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक सहित थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख अपराधों की समीक्षा करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों एवं मुख्य मार्गों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही भूमि विवाद एवं अन्य आपराधिक प्रकृति के मामलों की समीक्षा कर उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जुलूस/कार्यक्रमों के रूट निर्धारण, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आयोजकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सकें।

निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, फ्लाईशीट एवं टॉप-10 रजिस्टर का गहन परीक्षण किया गया। अभिलेखों के अद्यावधिक रख-रखाव, नियमित प्रविष्टि एवं सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे प्रशासनिक एवं विधिक कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों की समीक्षा कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सतत निगरानी एवं समय-समय पर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि वहां तैनात पुलिस कर्मियों को अन्य कार्यों में न लगाया जाए तथा प्रत्येक पीड़ित को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

थाना परिसर का भ्रमण कर आवासीय बैरकों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था, मालखाना, हवालात एवं कार्यालय कक्षों की स्थिति का जायजा लेकर लावारिस/जब्त वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular