Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला बार चुनाव में शाहिद अख्तर को अधिवक्ताओं का मिला जबरदस्त समर्थन

जिला बार चुनाव में शाहिद अख्तर को अधिवक्ताओं का मिला जबरदस्त समर्थन

आदर्श अधिवक्ता संगठन ने किया जीत का दावा

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार गुप्ता के चेंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शाहिद अख्तर एडवोकेट के समर्थन में अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाई और उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शाहिद अख्तर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शाहिद अख्तर हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

ऐसे में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना सभी का लक्ष्य है। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें विजय का आशीर्वाद देते हुए भरोसा दिलाया कि चुनाव में वे तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर शाहिद अख्तर ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस समर्थन के बाद शाहिद अख्तर के खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है और चुनाव प्रचार ने अब तेजी पकड़ ली है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वसीम खान एडवोकेट, वीरेंद्र दुबे एडवोकेट, फहीम खान, श्याम प्रकाश एडवोकेट, धर्मेंद्र तिवारी, करण सिंह यादव एडवोकेट, राजेश कुमार यादव, सैयद शोएब अहमद, महताब आलम, फरहान खान सहित कई अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular