Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंजरी इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का किया गया आयोजन

संजरी इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का किया गया आयोजन

वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

महोबा। संजरी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। पीटीएम दौरान अभिभावक शिक्षक ने मिलकर बच्चे की पढ़ाई, परीक्षा के प्रदर्शन, व्यवहार, और समग्र विकास पर चर्चा की साथ ही वार्षिक परीक्षा के परिणाम सुनाते हुए मार्कशीट वितरित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

पीटीएम दौरान विद्यालय हाल में सभी कक्षाओं की क्लास टीचर्स अलग अलग बैठे नजर आए, जिन्होंने कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों और उसके अभिभावकों को एक एक कर बुलाते हुए स्टूडेंट के शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की, जिससे बच्चों की शिक्षा, व्यवाहर व विकास में और सुधार किया जा सके। इस मौके पर बच्चों के अलावा उसके अभिभावकों से विद्यालय परिसर गुलजार रहा।

पीटीएम दौरान सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर मनतशा, धनिष्ता, सताक्षी, सोनिया, फातिमा के अलावा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular