जिला जज व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला उपकारागार का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

0
141

अधिकारियों ने महिला बंदियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए साथ ही समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

महोबा। जनपद न्यायाधीश राम नगीना यादव और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने आवासीय बैरक, भोजनालय एवं अस्पताल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण करते हुए जिला जज व एसपी ने बंदियों की नियमित काउंसिलिंग कर उनकी जीवनशैली में सकारात्मक सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।

जनपद न्यायाधीश व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम मेस में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर अधिकारियों ने उनके सुचारु संचालन के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया साथ ही बैरकों एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने और बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष पहल करते हुए अधिकारियों ने महिला बंदियों से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबन्ध में जागरूक किया। अधिकारियों ने महिला बंदियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए साथ ही समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीजेएम, उपकारागार अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here