बोदरवार, कुशीनगर। बोदरवार निवासी 35 वर्षीय किसान विनय निषाद कम्बाईन में करण्ट उतरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। बोदरवार में प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए विनय को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को बोदरवार बाजार निवासी विनय निषाद कम्बाईन मशीन से गंगराई सिवान में सरसों कटवाने गये थे। खेत के ऊपर से 11000 बोल्टेज का तार गुजरा हुआ है जिसमें सप्लाई चालू थी। मुख्य सप्लाई का तार कम्बाईन मशीन में टच हो गया।
स्टेयरिंग में रबर लगा होने के कारण ड्राइवर तो बच गया लेकिन उस पर बैठा विनय करंट की चपेट में आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने विनय को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। विनय की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।





