उप्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। उप्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवनिर्माण के 9 वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका लाइव प्रसारण जिले में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में देखा गया।
अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। विधायक जय प्रताप सिंह ने उप्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को बधाई दिया। कहा कि हर 5 वर्ष पर चुनाव होता है। आपके वोट से सरकार बनती है। यही लोकतंत्र का नियम है। 2017 से पहले प्रदेश क्या था, 2017 के बाद 9 वर्षो में क्या काम हुआ है। कहा कि मै लगभग 40 वर्षो से विधायक हूॅ। 2017 में भाजपा की सरकार आयी और योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने। 2017 से पहले प्रदेश में माफिया थे।
महिलाओं की सुरक्षा नही थी। बिजली की व्यवस्था नही थी। आज महिलायें सड़को पर निकल रही है। 18-24 घन्टे बिजली मिल रही है। विभिन्न योजनाओ का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे बने है। आयुष्मान योजनान्तर्गत 5 लाख तक की इलाज की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्रेषित किया जा रहा है।
80 करोड़ लोेेगो को कोविड से निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। उ0प्र0 के 15 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन मिल रहा है। 24 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री आपके पास है। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि जब से श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने है तब से भय का वातावरण समाप्त हो गया है। पूरे प्रदेश में सुख शान्ति है। 2017 से पूर्व आये दिन घटनायें होती थी। मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा शोहरतगढ़ में रजिस्ट्री ऑफिस, बस स्टेशन, फायर स्टेशन, मछली मण्डी देने का काम किया है इससे विधानसभा का विकास होगा।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली है। आज मुख्यमंत्री जीे के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण हो रहे है। 2017 से पहले उप्र को बीमारू प्रदेश कहा जाता था आज उत्तम प्रदेश बन रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दिया।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा द्वारा जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।





