बांसी सिद्धार्थनगर। आगामी ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आज बांसी कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों सहित क्षेत्र के सम्मानित हिंदू-मुस्लिम नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी प्रेम के साथ त्योहार मनाएं। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी अराजक तत्व को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। बैठक में उपस्थित हिंदू-मुस्लिम समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी निरिक्षक मृत्युंजय पाठक, क्राइम इंस्पेक्टर राम नारायण, अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव, जेई मोहम्मद करीम,एस आई शम्स जाबेद खांन, परमहंस पाल,विकास सिंह ,सभासद शाकिर अली, लक्ष्मण निशाद, धुर्व चौहान, पर्मात्मा, मोहम्मद रइस, रमानुज, अंगद, संजय तिवारी, मोहम्मद इरफ़ान,बिरेन्द्र कुमार दुवे, गोपाल पान्डेय सहित नगर के प्रमुख समाजसेवी व धर्मगुरु उपस्थित रहे।





