Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurएसआई परीक्षा के प्रश्न का विरोध, ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन

एसआई परीक्षा के प्रश्न का विरोध, ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर। एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए प्रश्न से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि 14 मार्च को आयोजित परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर पूछे गए प्रश्न से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। ऐसे प्रश्न समाज की छवि को प्रभावित करते हैं। संगठन ने भविष्य में इस प्रकार के प्रश्नों पर रोक लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular