हजरत अली (अ.स) की शहादत के सिलसिले में 18, 19, 20, 21 रमज़ान को मुनक़्क़िद होने वाली मजालिस को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ख़िताब करेंगे जिसमें 18, रमज़ान को बाद नमाज-ए-मग़रिबैन अंजुमन ऐैनउल अज़ा की जानिब से कर्बला मुन्शी फ़ज़्ले हुसैन हैदरगंज, 8:00, बजे शब अंजुमन रौनक़ ए दीन ए इस्लाम की जानिब से विक्टोरिया स्ट्रीट बज़ाज़ा में और शब में 10:00 बजे नजफ़ रोड़ लखनऊ में मजालिस को ख़िताब करेंगें।
19, रमज़ान सुबह 7:00 बजे इमामबाड़ा नाज़िम साहब बज़ाज़ा बादे मग़रिब मस्जिद मलिका कीशवर जहां चोर घाटी कैंपबेल रोड और शब में 8:00 बजे रौज़ा ए बैतूल हुज़्न नजफ़ रोड़ रुस्तम नगर लखनऊ में मजालिस को ख़िताब करेंगें।
20, रमज़ान बाद नमाज-ए-ज़ोहरैन इमामबाड़ा शाहनजफ़ हज़रत गंज, शब में 8:00 बजे सबीले असग़री की जानिब से बुनियाद बाग़ मैदान नूरबाड़ी, अंजुमन दस्ता ए ख़तीब उल ईमान की जानिब से शब में 9:00 बजे नजफ़ का मैदान नजफ़ रोड़, 10:00 बजे शब दरगाह हज़रत अब्बास (अ.स) रुस्तम नगर और 11:00 बजे शब में डोर वाली मस्जिद दरगाह रोड़ लखनऊ में मजालिस को ख़िताब करेंगें।
21, रमज़ान 3:00 बजे सुबह पाबंदी ए वक़्त ताबूत ए अमीरुल मोमिनीन हज़रत इमाम अली (अ.स) (हसन मिर्ज़ा साहब) के ताबूत की क़दीम अलविदाई मजलिस को और बादे मग़रिब कर्बला तालकटोरा लखनऊ में विदाई मजलिस को ख़िताब करेंगें। ये इत्तेला रहबर अली ने दी है।





