सिद्धार्थनगर। सदर विधायक श्यामधनी राही ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या के आवास मौर्या लाज पर कार्यकर्ता, पदाधिकारी बंधुओं के साथ भेंटकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया तथा उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दिया।
विधायक ने कहा कि दीपक मौर्य जी का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, आशीष शुक्ला, अर्जुन लोधी, श्यामनंदन लोधी, बालगोविंद पाठक, संदीप दुबे, मंटू राम विश्वकर्मा, पंकज, सौरभ पाण्डेय, मिथुन यादव आदि ने भी बधाई एवं शुभकामना दिया।





