इटावा। शहर के कटरा शहाब खां स्थित मस्जिद पंजाबियान में आठ रमज़ान मुबारक को तरावीह की नमाज़ में पहले दौर का कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हुआ।तैतीस वर्षों से लगातार मुरादाबाद के हाफिज़ रईस अहमद अपनी शानदार किरत से तरावीह की नमाज़ में कुरआन पाक सुना रहे है,इस वर्ष भी उन्होंने आठ रमज़ान मुबारक को कुरआन पाक मुकम्मल किया।कुरआन पाक मुकम्मल होने के बाद हाफिज़ साहब व नमाज़ियों ने सभी के हक़ में रब तआला की बारगाह में दुआयें की।मस्जिद के मुतावल्ली हाजी साजिद हुसैन वारसी,अरशद हुसैन वारसी आदि ने हाफिज़ साहब सहित मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ज़ाहिद रज़ा का साफा व शाल उड़ाकर गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।
बाद तराबीह के हाफिज़ साहब ने अपनी-अपनी जगहों पर बैठे नमाज़ियों के पास जाकर फूके डाली और नमाज़ियों ने हाफिज़ साहब का गुलपोशी किसी ने साफा व शाल उड़ाकर इस्तक़बाल किया।इस मौके पर मदरसे के बच्चों आदि ने शानदार आवाज़ और ख़ास अंदाज़ में नात शरीफ भी पेश की जिस पर महफ़िल में बैठे लोगों ने नारों की सदाये बुलंद कर अपनी-अपनी मोहब्बत का सुबूत पेश किया। सलातो सलाम के बाद नज़र पेश की गई और सभी को तबर्रुक देकर रुखसत किया गया।इस मौके पर उलमाए इकराम,शहर की मस्जिदों के पेश इमाम साहिबान के अलावा काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।





