सिद्धार्थनगर। चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश डॉ हृषिकेश भास्कर यशोद के कुशल नेतृत्व एवं जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी के मार्गदर्शन में तहसील डुमरियागंज के ग्राम बढनी चाफा के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन डॉक्टर ज्ञान प्रकाश उप संचालक चकबंदी/ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम बढनी चाफा में आयोजित बैठक में उप संचालक चकबन्दी के साथआनन्दमणि उपाध्याय सहायक चकबंदी अधिकारी, प्रदीप कुमार पेशी कानूनगो, खेसाल अहमद रीडर, रामशऱण तिवारी चकबंदी कर्ता, अजय सोनी चकबंदी लेखपाल, अन्य चकबन्दी कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान एवं चकबंदी समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे है।
इसी क्रम तहसील नौगढ़ के ग्राम जगमोहनी के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन डॉ0 ललित कुमार मिश्रा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एहतेशाम सहायक चकबंदी अधिकारी नौगढ़, प्रदीप कुमार पेशी कानूनगो, शमसुल कमर खां चकबंदी करता, अत्रि मणी त्रिपाठी लेखपाल तथा ग्राम जगमोहनी के ग्राम प्रधान व चकबंदी समिति के सदस्यगण एवम् ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे एवं तहसील इटवा में ग्राम सेमरी तप्पा हीर में प्रदीप कुमार श्रीवस्तव चकबन्दी अधिकारी, इटवा की अध्यक्षता में ग्राम के सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन कुशलता एवं सफलतापूर्वक किया गया है।
ग्राम बढनी चाफा में उत्पन्न समस्याओं को मौके पर उप संचालक चकबन्दी महोदय द्वारा सुना गया एवं त्वरित रूप उसका निस्तारण किये जाने का आश्वसन दिया गया एवं इसके साथ ग्रामवासियों द्वारा ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के बावत वरासत की कार्यवाही पूर्ण किये जाने की मांग की गयी, जिसके निस्तारण हेतु तत्काल सहायक चकबन्दी अधिकारी डुमरियागंज को निर्देशित किया गया है एवं प्राप्त कुल 9 जन शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राप्त हुयी, जिनके निस्तारण हेतु निर्दशित किया गया है। ग्राम जगमोहनी में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा चकबन्दी अधिकारी को ग्राम की धारा-9 की पत्रावलियों को शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं काश्तकारों के द्वारा चकबन्दी प्रक्रिया के बावत पूछे विभिन्न प्रश्नो का निस्तारण त्वरित रूप से किया गया।
एवं ग्राम सेमरी तप्पा हीर में चकबन्दी अधिकारी इटवा के द्वारा अपनी देख-रेख में अन्तिम अभिलेख निर्माण शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु ग्राम के कर्मचारियों के निर्देशित किया गया एवं ग्रामवासियों द्वारा वरासत, बैनामे इत्यादि से सम्बन्धित वादो का निस्तारण करते हुये ग्रामावसियों की जनसमस्याओ का निस्तारण किया गया है। तीनों ग्राम के ग्रामवासी ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया से पूर्ण से संतुष्ट एवं उनके द्वारा चकबन्दी विभाग के द्वारा समय-समय पर चलाये जा रहे मुहिमो के लिए अपना आभार व्यक्त किया गया।





