गाजीपुर। बापू महाविद्यालय सादात तथा आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय अरसदपुर जंगीपुर गाजीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वापू महाविद्यालय में मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। स्वयंसेवकों से हेडगेवार नगर क्षेत्र में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसी क्रम में आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय अरसदपुर जंगीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के उद्घाटन में महाविद्यालय के प्रबंधक हरिनारायण सिंह यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। महाविद्यालय में एनएसएस की चार इकाइयों के शिविरार्थियों को कार्यक्रम अधिकारी डा. सरिता दुबे, डा. मोती यादव, डॉ. संतोष यादव तथा डा. चंद्रभान ने शिविर कार्यक्रम की रूप रेखा और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. सत्येंद्र नाथ यादव, प्रवीण कुमार, आकाश राय, आलोक सिंह, अखण्ड सिंह, अजीत यादव, हिमांशु पांडेय, नेहा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।





