HomeMarqueeडीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,...

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नवाचार अपनाने का दिया संदेश

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी (आत्मा) 2025-26 योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी के 47 प्रगतिशील किसानों को राज्य से बाहर प्रशिक्षण हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, मेला ग्राउंड पूसा, नई दिल्ली भेजा गया। किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रशिक्षण हेतु जा रहे किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों एवं नवीन शोध आधारित विधियों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने किसानों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर अन्य किसानों को भी जागरूक करें, जिससे जनपद में कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं मूल्य संवर्धन जैसी गतिविधियों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें तथा नवाचार को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत बीज उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि से संबंधित नवीन शोध एवं तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को विभिन्न कृषि प्रदर्शनों एवं मॉडल परियोजनाओं का अवलोकन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए किसानों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जनपद के अन्य किसानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular