Box Office: वीकेंड फिल्मों के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस दिन बड़ी मात्रा में दर्शक थिएटर्स में फिल्म देखने जाते हैं। लेकिन थिएटर में चल रही किस फिल्म को कितना फायदा मिला, ये तो कलेक्शन से ही पता चलेगा।
किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बड़े मायने होते हैं खासकर वीकेंड पर। वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर्स में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मूवी देखने जाते हैं और इसका फायदा फइल्मों के बिजनेस को मिलता है।
इस वक्त थिएटर्स में हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, ‘तू या मैं’ और कुछ हफ्तों पहले रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ चल रही है। आइए जानते हैं किसने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और कौन दर्शकों को खींचने में कामयाब नहीं रही।
कौन बना बॉक्स ऑफिस का किंग?
तुलना की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) और ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) को रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है। इसीलिए दोनों फिल्मों की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन से तुलना करना थोड़ी नाइंसाफी होगी। लेकिन चूंकी ये थिएटर में अब तक चल रही है तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर तो डाल ही सकते हैं।
बॉर्डर 2 (Border 2) को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं और 24 वें दिन फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड पर भी करोड़ों में कमाई की है। संडे को सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन 1.50 करोड़ रहा और इसी के साथ बॉर्डर 2 का टोटल घरेलू कलेक्शन 321 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) का ये तीसरा संडे था और इस दिन फिल्म ने 1.05 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.20 करोड़ रुपये हो गया है।
‘ओ रोमियो’ ने छापे करोड़ों
13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) का यह पहला वीकेंड था और इस दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ शाहिद कपूर की फिल्म का टोटल घरेलू कलेक्शन 30.15 करोड़ रुपये हो गया।
‘ओ रोमियो’ के साथ ही थिएटर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) रिलीज हुई थी। रोमांटिक मूवी का यह पहला संडे था और इसकी कमाई 1 करोड़ से कम हो पाई। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक इसका टोटल घरेलू कलेक्शन 2.80 करोड़ हो गया है।
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे कलाकारों ने काम किया है। वहीं तू या मैं में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं।





