Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबाराबंकी में 24वां आल इण्डिया जशने अब्बा आज, तैयारी पूरी

बाराबंकी में 24वां आल इण्डिया जशने अब्बा आज, तैयारी पूरी

बाराबंकी। आल इण्डिया जशने अब्बास का 24वां वार्षिक आयोजन 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह महफिल रात्रि 07:30 बजे कर्बला सिविल लाइन्स, बड़ेल में होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद गुलज़ार हुसैन जाफरी किब्ला अजमेर करेंगे।

अंजुमन गुन्चये अब्बासिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी कन्वीनर कशिश सन्देलवी, सैयद क़मर इमाम और अंजुमन के अध्यक्ष शाहिद हुसैन रिज़वी ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी 2026 को 07:30 बजे तिलावते कलामे पाक से होगी, जिसे मौलाना हिलाल अब्बास साहब प्रस्तुत करेंगे। मेहमाने एजाजी के तौर पर मौलाना मेराज हैदर खा क़िब्ला आज़मी मौजूद रहेंगे।

महफिल का संचालन मशहूर ज़ाहिद कानपुरी साहब करेंगे। इस अवसर पर देश के मशहूर शायर नज़रानये अकीदत पेश करेंगे। इनमें डॉ. नयाब हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, हाजी चन्दन सानियाल, शरर नक़वी, सावन हल्लौरी, सुहैल बस्तवी, मुनव्वर जलालपुरी, रेहान आज़मी, मुदस्सिर जौनपुरी, ज़ुल्करनैन अजमेरी, मौलाना मोहम्मद अब्बास पिहान्वी, अली अब्बास ज़ैदपुरी, ज़िया आज़मी, डॉ. रज़ा मौरावी, कशिश सन्डीलवी, अजमल किन्तुरी, मौलाना अयाज़ आलमपुरी, आमिर, कलीम आजर, बाकर नकवी, अज़मी बाराबंकी, डॉ. मुहिब मौरांवी, मुजफ्फर इमाम बाराबंकवी, कामयाब संडीलवी, शरफ बाराबंकी और जाकिर इमाम बाराबंकवी शामिल हैं।

अंजुमन के सेक्रेट्री सैय्यद जफर इमाम, नायब सदर रज़ा हैदर, सादिक हुसैन, जाफर इमाम, समीर अब्बास, नायब सीक्रेटरी सैय्यद जीशान हैदर, अम्मार हैदर, अशरफ हुसैन ‘वली’, निगरा कमेटी के डॉ. असद अब्बास, मुजाहिद हुसैन नकवी, रिफाकत हुसैन, इरफाद हुसैन और अंजुमन के सभी सदस्यों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। महिलाओं के लिए पर्दे का इंतजाम रहेगा और बाहरी मेहमानों के लिए अंजुमन की ओर से खाने की व्यवस्था की जाएगी। महफिल के समापन पर कुरानंदजी के ज़रिए तोहफे दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular