रामनगर बाराबंकी। महाभारत कालीन सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मे लगने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा भीड़ नियंत्रण शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पूरा मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अभरण सरोवर लोधेश्वर महादेव मुख्य द्वार रेन बसेरा बोहनिया तालाब ऑडिटोरियम सहित पूरे मेला क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बऱती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को निर्देश दिए कि फाल्गुनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की मुख्य जिम्मेदारी आपको संभालती होगी हालांकि जनपद स्तर से भी भारी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा मेले में सब इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल सहित पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरौ की निगरानी में रहेगा महिला श्रद्धालुओं बुजुर्ग एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस भी रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत प्रधान महादेवा अजय तिवारी लेखपाल संतोष कुमार सहित क्षेत्रीय संभ्रांत जन मौजूद रहे।





