Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMainpuriघर में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या, मैनपुरी में फैली...

घर में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या, मैनपुरी में फैली सनसनी

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फुलापुर गांव में एक दंपती, महेश चंद्र (63) और अनीता शाक्य (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनके घर में खून से लथपथ शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी ग्रामीण और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दंपती के बेटे नोएडा में रहते हैं।

मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव फुलापुर में घर में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों ही शव लहूलुहान हालत में घर पड़े मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी ग्रामीण फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

दोनों पुत्र नोएडा में स्वजन के साथ रह रहे हैं

बरनाहल क्षेत्र के गांव फुलापुर निवासी 63 वर्षीय महेश चंद्र और उनकी 60 वर्षीय पत्नी अनीता शाक्य घर पर रहते हैं। उनके दोनों पुत्र नोएडा में स्वजन के साथ रह रहे हैं। रोजाना की तरह सोमवार की शाम महेश चंद्र ग्रामीणों के पास बैठने के बाद घर चले गए थे। घर के बाहर जुटे गांव के लोग।

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो गांव वालों ने दीवार पर चढ़कर देखा घर

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो करीब नौ बजे ग्रामीणों ने दीवार पर चढ़कर देखा तो कमरे और आंगन में खून पड़ा देख होश उड़ गए। सूचना पर बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। जहां कमरे में चारपाई पर दंपती के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular